विराट सहित पांच क्रिकेटरों को मिलेंगे सात करोड़ रुपए

विराट सहित पांच क्रिकेटरों को मिलेंगे सात करोड़ रुपए

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाि़डयों के अनुबंध में एक नए वर्ग ग्रेड ’’ए प्लस’’ की घोषणा की है जिसमें अक्टूबर २०१७ से सितंबर २०१८ के लिए पांच क्रिकेटरों को रखा गया है और इस अनुबंध में इन्हें सात-सात करो़ड रुपए दिए जाएंगे। बीसीसीआई का संचालन देख रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने अक्टूबर २०१७ से सितंबर २०१८ तक के लिए वार्षिक खिला़डी अनुबंध की घोषणा की जिसमें खिलाि़डयों के लिए अनुबंध राशि में वृद्धि कर दी गई है।नए वर्ग में कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को रखा गया है। इसके अलावा ए ग्रेड में पांच करो़ड रुपए, बी ग्रेड में तीन करो़ड रुपए और सी ग्रेड में एक करो़ड रुपए दिए जाएंगे। बीसीसीआई ने ए प्लस ग्रेड में जहां पांच क्रिकेटरों को रखा है वहीं ए ग्रेड में सात क्रिकेटरों को रखा गया है। बी ग्रेड में भी सात क्रिकेटरों और सी ग्रेड में भी सात क्रिकेटरों को जगह मिली है। भारत के सबसे सफल कप्तान और इस समय सिर्फ सीमित ओवरों में खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी को ए ग्रेड में जगह मिली है। पांच करो़ड के ए ग्रेड में धोनी के अलावा रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और रिद्धिमान साहा हैं। तीन करो़ड के बी ग्रेड में लोकेश राहुल, उमेश यादव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या, इशांत शर्मा और दिनेश कार्तिक को रखा गया है जबकि एक करो़ड के ग्रेड सी में केदार जाधव, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, करुण नायर, सुरेश रैना, पार्थिव पटेल और जयंत यादव को जगह मिली है। बीसीसीआई इस अवधि में चारों अनुबंध में शामिल २६ खिलाि़डयों को कुल ९८ करो़ड रुपए फीस के रूप में देगा। बीसीसीआई ने सीनियर महिला क्रिकेट के लिए भी ग्रेड सी का नया वर्ग शुरू किया है। अक्टूबर २०१७ से सितंबर २०१८ की अवधि के लिए ग्रेड ए में ५० लाख रुपए, ग्रेड बी में ३० लाख रुपए और ग्रेड सी में १० लाख रुपए दिए जाएंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है