सीबीआई ने सुशांत मौत मामले की जांच शुरू की, रसोइए से पूछताछ

सीबीआई ने सुशांत मौत मामले की जांच शुरू की, रसोइए से पूछताछ

सीबीआई ने सुशांत मौत मामले की जांच शुरू की, रसोइए से पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत

मुंबई/भाषा। उच्चतम न्यायालय के हरी झंडी दिखाने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को शहर में सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच शुरू कर दी और मुंबई पुलिस से मामले से संबंधित दस्तावेज तथा रिपोर्ट ली।

Dakshin Bharat at Google News
अधिकारी, अन्य कर्मी और फोरेंसिक विशेषज्ञ से लैस सीबीआई की एक विशेष जांच टीम बृहस्पतिवार को यहां पहुंची थी।सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह ही मामले की जांच शुरू की और वे राजपूत के रसोइए को उपनगरीय सांता क्रूज़ में डीआरडीओ एवं आईएएफ गेस्ट हाउस में पूछताछ के लिए लेकर आए।

सीबीआई अधिकारी यहीं ठहरे हैं। गेस्ट हाउस परिसर में एक वाहन को जाते हुए देखा गया, जिसमें रसोइया और सीबीआई के अधिकारी सवार थे।

सूत्रों ने बताया कि जांच दल मामले से जुड़े सभी लोगों का बयान दर्ज करेगा। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत उपनगर बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत मिले थे।

अधिकारी ने बताया कि अधीक्षक-रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एक अन्य टीम बांद्रा पुलिस थाने पहुंची, जहां अभिनेता के कथित तौर पर आत्महत्या करने के बाद एडीआर (दुर्घटनावश मौत का मामला) दर्ज की गई थी।

उन्होंने बताया कि टीम ने एडीआर की ‘केस डायरी’ और जांच से जुड़े अन्य दस्तावेज लिए, जिसमें ऑटोप्सी और फोरेंसिक रिपोर्ट शामिल है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस जांच का नेतृत्व कर रहे डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से भी सीबीआई दल ने मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि सीबीआई दल राजपूत के ‘मॉन्ट ब्लैंक’ इमारत स्थित फ्लैट का दौरा भी करेंगे, जहां अभिनेता मृत मिले थे। सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान दल मौके पर ‘क्राइम सीन’ (यानी घटना के समय वहां क्या-क्या हुआ) तैयार करेगा।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!