यूट्यूब पर धूम मचा रहा है आम्रपाली दुबे का यह वीडियो, छठ को है समर्पित
On
यूट्यूब पर धूम मचा रहा है आम्रपाली दुबे का यह वीडियो, छठ को है समर्पित
पटना। बिहार के प्रसिद्ध छठ पर्व को लेकर तैयारियां जारी हैं। लोग खरीदारी में जुटे हैं। इसके साथ ही छठ पर्व के लिए यूट्यूब पर कई गाने धूम मचा रहे हैं। पिछले दिनों छठ मैया को प्रसन्न करने के लिए भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने गीत गाया था। अब भोजपुरी की एक और मशहूर एक्ट्रेस का गाना सोशल मीडिया में छाया हुआ है।
इन दिनों यूट्यूब पर आम्रपाली दुबे का गाना ‘चले के बाटे छठी घाट ऐ पिया’ खूब देखा जा रहा है। अब तक यूट्यूब पर यह गाना 12 लाख 62 हजार 225 बार देखा जा चुका है। यह तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी बहुत मशहूर है।दोनों के कई डांस वीडियो यूट्यूब पर आ चुके हैं जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इसके अलावा भी छठ पूजा पर कई गीत लोकप्रियता के कीर्तिमान बना चुके हैं। आप यहां देख सकते हैं आम्रपाली का यह वीडियो:
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
13 Dec 2025 18:29:24
Photo: PinarayiVijayan FB Page


