दहेज विरोधी अभियान का हिस्सा बने रवि किशन

दहेज विरोधी अभियान का हिस्सा बने रवि किशन

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार रवि किशन दहेज विरोधी अभियान का हिस्सा बन गए हैं। रवि किशन ने बिना दहेज लिए शादी की थी। रवि किशन एक अखबार द्वारा चलाए जा रहे दहेज विरोधी अभियान का हिस्सा बन गए हैं। रवि किशन ने इस सम्बंध में अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करते हुए कहा कि दहेज शब्द ही हिंदुस्तानी समाज के अनुरूप नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ना दहेज लें ना दहेज दें।उल्लेखनीय है कि हाल ही में बिहार सरकार ने दहेज मुक्त बिहार की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से दहेज विरोधी कानून लाया था और दहेज पर प्रतिबंध लगा दिया था। रवि किशन ने उस समय भी अपने साप्ताहिक स्तम्भ रवि की बात में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस कदम की सराहना की थी। रवि किशन ने बताया कि आज के दौर में दहेज की मांग करना उचित नहीं है। ऐसे लोगों को खुद दहेज को ना कह कर समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

जीवन में सफलता के लिए लगातार सीखते रहना जरूरी: प्रो. रिकार्डो जीवन में सफलता के लिए लगातार सीखते रहना जरूरी: प्रो. रिकार्डो
डॉ. वीरमुथुवेल ने कहा कि विद्यार्थियों को असफलता से हार नहीं माननी चाहिए
प्रोत्साहन एवं सुधार
हमारी सरकार सांप्रदायिक हिंसा से निपटने को लेकर सख्त है: सिद्दरामैया
मोदी का आरोप- कांग्रेस ने लोकतंत्र को 'लूटतंत्र' और प्रजातंत्र को 'परिवारतंत्र' बना दिया
भारत का भाग्य बदलने में छत्तीसगढ़ भी अपनी बहुत बड़ी भूमिका अदा करेगा: मोदी
विश्व बैंक का अनुमान: वित्त वर्ष 2023-24 में इस दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था
दिल्ली पुलिस ने 'न्यूजक्लिक' के कार्यालय, उसके पत्रकारों के घरों पर छापे मारे