सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 4,700 अंक ऊपर आया, निफ्टी 9,900 अंक से पार

सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 4,700 अंक ऊपर आया, निफ्टी 9,900 अंक से पार

सांकेतिक चित्र

मुंबई/भाषा। शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को निचले सर्किट स्तर को छूने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में कारोबार सुधर रहा है। दोपहर के सत्र में सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 4,700 अंक से अधिक ऊपर आ चुका है। जबकि निफ्टी दोबारा 9,900 अंक से ऊपर पर बना हुआ है।

Dakshin Bharat at Google News
बीएसई सेंसेक्स में 29,388.97 अंक के निचले स्तर से 4,700 अंक से अधिक सुधार देखा गया है। दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर यह 1,329.37 अंक यानी 4.06 प्रतिशत बढ़त के साथ 34,107.51 अंक पर रहा। इसी तरह निफ्टी में भी पिछले बंद के मुकाबले एक बजकर पांच मिनट 382.95 अंक यानी 3.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,973.10 अंक पर रहा।

सुबह के सत्र में दोनों शेयर बाजारों में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार शुरू होने के 15 मिनट के भीतर ही शेयर बाजारों के निचले सर्किट स्तर को छू लेने के बाद बाजार को 45 मिनट के लिए बंद करना पड़ा।

सुबह साढ़े दस बजे के बाद से शेयर बाजारों में कारोबार सामान्य चल रहा है। पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 2,919.26 अंक गिरकर 32,778.14 अंक पर और निफ्टी 868.25 अंक टूटकर 9,590.15 अंक पर बंद हुआ था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए