बेंगलूरु में 18-44 वर्ष के लोगों के लिए 10 मई से शुरू होगा टीकाकरण: स्वास्थ्य मंत्री

बेंगलूरु में 18-44 वर्ष के लोगों के लिए 10 मई से शुरू होगा टीकाकरण: स्वास्थ्य मंत्री

बेंगलूरु में 18-44 वर्ष के लोगों के लिए 10 मई से शुरू होगा टीकाकरण: स्वास्थ्य मंत्री

फोटो स्रोत: डॉ. के सुधाकर ट्विटर अकाउंट।

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने कोरोना रोधी टीकाकरण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने रविवार को कहा कि बेंगलूरु में 18-44 वर्ष आयु समूह के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान 10 मई से शुरू हो जाएगा

Dakshin Bharat at Google News
मंत्री ने बताया कि इस तारीख से उक्त आयु समूह के लोग सभी प्रमुख अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में टीका लगवा सकते हैं।

बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामलों की रोकथाम के लिए विशेषज्ञों ने मास्क, स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ तेजी से टीकाकरण को जरूरी बताया है।

कर्नाटक में हाल में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आई है। वायरस के कारण दम तोड़ने वालों की बड़ी संख्या राजधानी बेंगलूरु से है।

टीकाकरण के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री सुधाकर ने कहा, ‘सोमवार से कोविड-19 टीकाकरण 18-44 वर्ष के उम्र के लोगों के लिए बेंगलूरु के केसी जनरल अस्पताल, जयनगर जनरल अस्पताल, सर सीवी रमण जनरल अस्पताल, सरकारी मेडिकल कॉलेजों, ईएसआई अस्पतालों और एनआईएमएचएएनएस में शुरू होगा।’

मंत्री ने कहा कि अन्य जिलों में टीके की खुराकों को शुरुआती तौर पर जिला अस्पतालों, सरकारी मेडिकल कॉलेजों और सभी तालुक अस्पतालों को उपलब्ध कराया जाएगा। ज्यादा संख्या में टीके उपलब्ध होने पर टीकाकरण केंद्रों की संख्या में वृद्धि की जाएगी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में