हिंद महासागर पर दबाव वाला क्षेत्र बढ़ा, चक्रवात में तब्दील होने की आशंका

हिंद महासागर पर दबाव वाला क्षेत्र बढ़ा, चक्रवात में तब्दील होने की आशंका

मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान

चेन्नई/भाषा। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि हिंद महासागर और दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में बना दबाव वाला क्षेत्र गहरा गया है और यह उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है।

Dakshin Bharat at Google News
विभाग ने कहा कि इसके अगले 12 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान और फिर प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। उसने मछुआरों को रविवार को समुद्र में न जाने की हिदायत दी है।

मौसम विभाग ने कहा, पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे जुड़े दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी में दबाव वाला क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है और वह गहरे दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया है।

उसने कहा, अगले 12 घंटों में इसके चक्रवाती तूफान में बदलने और उसके बाद अगले 24 घंटे में प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है और दक्षिणपश्चिम बंगाल की खाड़ी पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

उसने बताया कि तमिलनाडु और पुड्डुचेरी तटों, कोमोरिन इलाके, मन्नार की खाड़ी और केरल के तटों पर 30-40 किमी. प्रति घंटे से 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। उसने मौसम की अपनी चेतावनी में कहा, मछुआरों को इन इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है।

देश-दुनिया की हर ख़बर से जुड़ी जानकारी पाएं FaceBook पर, अभी LIKE करें हमारा पेज.

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

केंद्र आईटीआई लि. को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर कर रहा काम: ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र आईटीआई लि. को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर कर रहा काम: ज्योतिरादित्य सिंधिया
Photo: JMScindia FB Page
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ज़रदारी की जाने वाली है कुर्सी!
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहा भारत
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है: सिद्दरामय्या
बिहार में मतदाता सूची के 'एसआईआर' को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय ने क्या कहा?
अगला दलाई लामा स्वतंत्र लोकतांत्रिक देश से होगा, चीन से नहीं: अरुणाचल के मुख्यमंत्री
अज्ञानता मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन: कमल मुनि कमलेश