रिलायंस 5जी पर करेगी 2 लाख करोड़ रुपए निवेश, दीपावली तक शुरुआतः मुकेश अंबानी

रिलायंस 5जी पर करेगी 2 लाख करोड़ रुपए निवेश, दीपावली तक शुरुआतः मुकेश अंबानी

उन्होंने कहा कि ईंधन, खाद्य उत्पादों एवं उर्वरकों की कीमतें बढ़ने से हर किसी की जिंदगी पर असर पड़ रहा है


मुंबई/भाषा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को कहा कि कंपनी नई एवं बेहतर सेवाएं देने के लिए 5जी प्रौद्योगिकी पर काम करेगी और इस पर दो लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

Dakshin Bharat at Google News
अंबानी ने आरआईएल की 45वीं सालाना आमसभा (एजीएम) की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल दिवाली तक देश के कई प्रमुख शहरों में 5जी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में व्याप्त तनाव के बीच भारत वृद्धि एवं स्थायित्व के एक प्रकाश-स्तंभ के तौर पर उभरा है। उन्होंने कहा, ‘दुनिया के कई हिस्सों में गंभीर आर्थिक तनाव है। गंभीर भू-राजनीतिक संकट वैश्विक जोखिमों से अनिश्चितता की स्थिति पैदा हुई है। ऐसे समय में भारत एक प्रकाश-स्तंभ के तौर पर उभरकर सामने आया है।’

उन्होंने कहा कि ईंधन, खाद्य उत्पादों एवं उर्वरकों की कीमतें बढ़ने से हर किसी की जिंदगी पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती मुद्रास्फीति और आपूर्ति संबंधी गतिरोधों की वजह से आज वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने मंदी का खतरा मंडराने लगा है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!