पुलिस का कमालः इलेक्ट्रिक स्कूटर चालक से मांगा प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, फिर काटा चालान!

पुलिस का कमालः इलेक्ट्रिक स्कूटर चालक से मांगा प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, फिर काटा चालान!

घटना केरल के मलप्पुरम में नीलांचेरी की बताई जा रही है


तिरुवनंतपुरम/दक्षिण भारत। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब शेयर की जा रही है, जिसके मुताबिक यातायात पुलिस ने 6 सितंबर को  इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर 450 एक्स चालक का इस आधार पर चालान कर दिया, क्योंकि उसके पास प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित प्रमाण पत्र नहीं था।

Dakshin Bharat at Google News
घटना केरल के मलप्पुरम में नीलांचेरी की बताई जा रही है। यह एक फेसबुक ग्रुप से अन्य ग्रुप्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई। इसमें पुलिस द्वारा जारी किए गए चालान की रसीद भी है।

इसमें बताया गया है कि पुलिस द्वारा मांगे जाने पर प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया, इसलिए 250 रुपए का चालान कर दिया। रसीद में मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 213(5)(ई) का भी उल्लेख है।

चूंकि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र जारी करने वाला कोई केंद्र नहीं है। यह प्रमाण पत्र धुएं और उत्सर्जन के स्तर की जांच करके जारी किया जाता है। जबकि इलेक्ट्रिक कारों/स्कूटर में कोई निकास धुंआ नहीं होता है, इसलिए ऐसे वाहनों को पीयूसीसी जारी करना संभव नहीं है। मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद कई लोगों ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से हस्तक्षेप की मांग की है।

यह जानकर आश्चर्य हो सकता है लेकिन पुलिस द्वारा पहले भी ऐसे विचित्र चालान जारी किए जा चुके हैं। अतीत में एक कार चालक का मामला चर्चा में रहा था, जिसका पुलिस ने इस वजह से चालान काट दिया, क्योंकि उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इसी तरह मोटरसाइकिल से जा रहे शख्स का इस बात पर चालान काटा गया, क्योंकि उसने सीटबेल्ट नहीं लगा रखी थी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए