उप्र मतगणना: शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त
On
विधानसभा की 403 में से 134 सीटों पर प्राप्त शुरुआती रुझानों के मुताबिक 88 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है
लखनऊ/भाषा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बढ़त बनाए हुए है।
विधानसभा की 403 में से 134 सीटों पर प्राप्त शुरुआती रुझानों के मुताबिक 88 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) 37 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।बसपा और कांग्रेस चार-चार सीटों पर जबकि जनसत्ता दल एक सीट पर आगे चल रहा है।
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की 403 में से आठ सीटों पर शुरुआती रुझान प्राप्त हुए हैं जिनमें से चार पर भाजपा, तीन पर सपा और एक पर सपा का सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल बढ़त बनाए हुए है।
विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए गए चुनाव बाद सर्वेक्षणों में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
08 Dec 2025 18:01:51
Photo: priyankagandhivadra FB Page


