अनूठी पहल: कोरोनारोधी टीका लगवाएं और एलईडी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन जीतें!

अनूठी पहल: कोरोनारोधी टीका लगवाएं और एलईडी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन जीतें!

दो दिसंबर से 24 दिसंबर के बीच टीके की खुराक लेने वाले लोगों के लिए 27 दिसंबर को लकी ड्रॉ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है


हिंगोली/भाषा। महाराष्ट्र के हिंगोली नगर परिषद ने लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से एक योजना शुरू की है, जिसके तहत टीके की खुराक लेने वाले लोगों को एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन जैसे पुरस्कार जीतने का अवसर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
राज्य में चंद्रपुर नगर इकाई ने भी इस महीने की शुरुआत में लोगों को टीका लगवाने हेतु प्रेरित करने के लिए इसी तरह का कदम उठाया था। एक अधिकारी ने बताया कि हिंगोली जिले में अब तक टीके के पात्र लोगों में से 73 फीसदी ने पहली खुराक ली है और 56 फीसदी ने दोनों खुराक ली है।

नगर परिषद में कोविड-19 संबंधी ड्यूटी पर तैनात प्रोजेक्ट अधिकारी पंडित म्हास्के ने बताया कि कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर हिंगोली के जिलाधिकारी जिंतेंद्र पापल्कर ने बुधवार को आपात बैठक बुलाई थी और जिला प्रशासन के अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया था।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद के प्रमुख अधिकारी डॉक्टर अजय कुरवाडे ने दो दिसंबर से 24 दिसंबर के बीच टीके की खुराक लेने वाले लोगों के लिए 27 दिसंबर को लकी ड्रॉ आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें प्रथम पुरस्कार जीतने वाले को एलईडी टीवी दिया जाएगा। इसके बाद वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, मिक्सर ग्राइंडर और पांच अन्य पुरस्कार हैं। जिले में अब तक संक्रमण के 16,059 मामले सामने आए हैं और 395 लोगों की मौत हो गई।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में