फोन पर महिला की ​आवाज में बात कर कई दुकानदारों को लगाया चूना!

फोन पर महिला की ​आवाज में बात कर कई दुकानदारों को लगाया चूना!

जब इस तरह की कई घटनाएं होने लगीं तो नवी मुंबई पुलिस ने पड़ताल की


ठाणे/दक्षिण भारत। शातिर ठग लोगों से पैसे ऐंठने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में एक शख्स ने महिला की आवाज में बात कर कई लोगों को चूना लगा दिया। 

Dakshin Bharat at Google News
ठगी का आरोपी 44 वर्षीय मनीष शशिकांत है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका साथी एंथनी थयप्पा (37) भी पकड़ा गया है। इस कार्रवाई को नवी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने अंजाम दिया है। 

जानकारी के अनुसार, यह शख्स फोन पर महिला की आवाज में दुकानदारों से बात करता था। इस तरह वह कई दुकानदारों से ठगी कर चुका है।

पुलिस के अनुसार, मनीष सर्राफा और दवाइयों की दुकानों पर फोन करता और खुद का परिचय महिला डॉक्टर के तौर पर देता। वह उन्हें बातों में उलझाकर ऑर्डर देता था। जब दुकान का कोई आदमी उसके बताए पते पर गहने या दवाइयां देने आता तो वह यह कहकर मिलता कि उसे डॉक्टर ने भेजा है। फिर वह उस व्यक्ति को दो हजार रुपए के नकली नोट दे देता।

जब इस तरह की कई घटनाएं होने लगीं तो नवी मुंबई पुलिस ने पड़ताल की। आखिरकार ठगी का मास्टर माइंड गिरफ्तार कर लिया गया। 

मामले में चौंकाने वाली कई बातें सामने आई हैं। इस तरह के कम से कम 20 मामले दर्ज हो चुके हैं। साथ ही आरोपियों ने गुजरात में भी इसी तर्ज पर बहुत लोगों को ठगा है। आरोपियों के पास एक कार भी है। इसके अलावा बरामद सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपए है। मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है