लालू के पैरोल पर फैसला नहीं
रांची/भाषा। चारा घोटाले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने बेटे के विवाह में शामिल होने के लिए दायर पैरोल अर्जी पर अबतक कोई फैसला नहीं हो सका है। झारखंड के कारा महानिरीक्षक हर्ष मंगला ने भाषा’’ को बताया कि लालू यादव ने अपने बेटे के विवाह में सम्मिलित होने के लिए पांच दिन के पैरोल के लिए आवेदन दिया है। इस पर अभी विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अबतक पैरोल देने के बारे में कोई अन्तिम फैसला नहीं किया गया है लेकिन कल तक इसके बारे में फैसला कर लिया जायेगा।