रिपोर्ट: आतंकवाद और बेरोजगारी भारत में बड़े मुद्दे, 73% ने माना- सही दिशा में जा रहा है देश

रिपोर्ट: आतंकवाद और बेरोजगारी भारत में बड़े मुद्दे, 73% ने माना- सही दिशा में जा रहा है देश

तिरंगे के साथ लोग

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। देश में आतंकवाद, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे छाए हुए हैं। इप्सॉस के व्‍हाट वरीज द वर्ल्ड ग्लोबल सर्वे की रिपोर्ट को मानें तो भारत में लोग इन मुद्दों को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित हैं। हालांकि सर्वे एक सुनहरी तस्वीर भी पेश करता है। इसके मुताबिक, 73 प्रतिशत भारतीय इस संबंध में आशान्वित हैं कि उनका देश सही दिशा में जा रहा है।

Dakshin Bharat at Google News
सर्वे का दूसरा पहलू यह है कि 28 में से 22 देशों के लोगों ने यह माना कि उनका देश गलत दिशा में जा रहा है, ज​बकि इस सवाल को लेकर भारतीय काफी आशान्वित नजर आए। हर देश के कुछ मुद्दे दूसरे देशों के मुद्दों से अलग रहे। कुल मिलाकर सर्वे का यह नतीजा सामने आया कि लोगों ने आर्थिक चिंता, राजनीतिक भ्रष्टाचार, गरीबी और सामाजिक असमानता को बड़े मुद्दों में शुमार किया।

बेरोजगारी, अपराध, हिंसा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों ने भी लोगों को चिंतित किया है। भारत में पुलवामा हमले के बाद आतंकवाद एक प्रमुख मुद्दा बनकर उभरा। इस तरह भारत में लोग आतंकवाद को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित नजर आए। इसके अलावा रोजगार भी एक बड़ा मुद्दा है। बता दें कि यह मासिक ऑनलाइन सर्वे 28 देशों में किया गया। इसमें 65 साल की उम्र तक के नागरिकों के विचारों को शामिल किया गया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात