अन्तर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव में होगा लेजर एवं साउंड शो

अन्तर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव में होगा लेजर एवं साउंड शो

बीकानेर/वार्ता। राजस्थान के बीकानेर में अगले वर्ष ग्यारह एवं बारह जनवरी को अन्तर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव मनाया जायेगा जिसमें पहली बार लेजर एवं साउंड शो का आयोजन होगा।
जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि इस शो में बीकानेर की ऐतिहासिक इमारतों एवं महत्वपूर्ण घटनाओं तथा सूर गाथाओंए साहित्यक रचनाओं का प्रदर्शन सूरसागर एवं जूनागढ की दीवारों पर किया जायेगा। गौतम ने इस संबंध में पूरी तैयारी करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि 11 एवं 12 जनवरी को होने वाले ऊंट उत्सव में ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों की भागीदारी हो, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। पर्यटक विभाग इसका सोशल मीडिया और विभिन्न होटलों की वेबसाइटस पर बीकानेर की ऐतिहासिकता, सांस्कृतिक, साहित्यक, कला और व्यंजन और अन्य विशेषताओं को प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि देश के बड़े शहरों की होटलों, ऐयरपोर्ट पर बैनर व पोस्टर के माध्यम से ऊंट उत्सव का प्रचार किया जाए। साथ ही सिनेमा घरों में स्लाइड के माध्यम से प्रचार किया जाए। उन्होंने ख्यातनाम कलाकारों से सम्पर्क कर, बीकानेर पर छोटे-छोटे वीडियों क्लिप तैयार कर, सोशल मीडिया पर प्रचारित करे। बीकानेर शहर में ऊंट उत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाएं। इसके लिए उन्होंने उस्ता गैलरी, पेंटिंग, राजस्थानी वेशभूषा की स्टाल लगाने के निर्देश भी दिए।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download