जयपुर: शृंखलाबद्ध बम विस्फोट मामले में चार दोषी करार

जयपुर: शृंखलाबद्ध बम विस्फोट मामले में चार दोषी करार

अदालत.. प्रतीकात्मक चित्र

जयपुर/भाषा। राजस्थान की एक विशेष अदालत ने जयपुर बम विस्फोट मामले में बुधवार को चार आरोपियों को दोषी तथा एक आरोपी को दोषमुक्त करार दिया।

Dakshin Bharat at Google News
मामले में अदालत के न्यायमित्र (एमिक्स क्यूरी) शाहबाज हुसैन ने संवाददाताओं को बताया, अदालत ने आरोपी शाहबाज हुसैन को दोषमुक्त करार दिया क्योंकि उसके खिलाफ आरोप सिद्ध नहीं हो सके। बाकी चार आरोपियों को आईपीएस की धारा 120 बी के तहत दोषी माना गया है।

शाहबाज पर इन धमाकों की जिम्मेदारी लेने वाला ईमेल भेजने का आरोप था। बाकी चार दोषियों के नाम मोहम्मद सरवर आजमी, मोहम्मद सैफ, मोहम्म्द सलमान और सैफुर्रहमान हैं। ये सभी अदालत में मौजूद थे।

लगभग 11 साल पहले 2008 में हुए आठ सिलसिलेवार बम धमाकों ने जयपुर के परकोटे शहर को हिला दिया था। इन धमाकों में कम से कम 70 लोगों की मौत हुई थी।

उल्लेखनीय है कि इस मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत के न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा ने पिछले महीने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!