107 साल की महिला ने दी कोरोना वायरस को शिकस्त, 78 वर्षीया बेटी भी हुई स्वस्थ

107 साल की महिला ने दी कोरोना वायरस को शिकस्त, 78 वर्षीया बेटी भी हुई स्वस्थ

107 साल की महिला ने दी कोरोना वायरस को शिकस्त, 78 वर्षीया बेटी भी हुई स्वस्थ

बुजुर्ग.. सांकेति​क चित्र

जालना/भाषा। महाराष्ट्र में 107 वर्षीया वयोवृद्ध महिला और उनकी 78 वर्षीय पुत्री ने कोरोना वायरस संक्रमण को शिकस्त देकर लोगों के सामने एक मिसाल पेश की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार यह जानकारी दी। जालना शहर के एक अस्पताल में भर्ती वयोवृद्ध महिला, उनकी बुजुर्ग पुत्री तथा उनके परिवार के तीन अन्य सदस्यों को बृहस्पतिवार को छुट्टी दे दी गई।

Dakshin Bharat at Google News
जिला सिविल सर्जन अर्चना भोंसले ने बताया कि वयोवृद्ध महिला, उनकी बेटी, 65 वर्षीय उनके बेटे और 27 तथा 17 वर्ष के उनके परिवार के दो लोगों का अस्पताल में एक सप्ताह से ज्यादा वक्त तक इलाज चला। उन्होंने बताया कि पुराने जालना में माली पुरा के निवासी इस परिवार को 11 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भोंसले ने बताया कि वयोवृद्ध महिला की हाल ही में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई है और संक्रमण की पुष्टि होने पर उनकी उम्र को देखते हुए चुनौतियां अधिक थीं। ठीक होने के बाद, अस्पताल के कर्मचारियों ने परिवार के सदस्यों को गर्मजोशी से विदाई दी।

महिला के बेटे ने कहा, ‘हमने उम्मीद खो दी थी। लेकिन हम मेडिकल स्टाफ द्वारा दिखाए गए समर्पण के कारण बच गए। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।’ विदाई कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रवींद्र बिनवाडे और जिला पुलिस अधीक्षक एस चैतन्य शामिल हुए और उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान