जम्मू-कश्मीर: कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर
On
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर
श्रीनगर/भाषा। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ शनिवार तड़के मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के निपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद इलाके को घेर लिया और वहां तलाश अभियान चलाया।उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की और सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ जारी है और इसमें दो आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की पहचान के अलावा यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
30 Apr 2026 13:37:19
Photo: IndianNationalCongress FB Page


