भ्रष्ट अफसरों को दिया जाए जबरन वीआरएस: योगी

भ्रष्ट अफसरों को दिया जाए जबरन वीआरएस: योगी

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ/भाषा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्ट अधिकारियों के लिए कड़ा संदेश देते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की सरकार में कोई जगह नहीं है।

Dakshin Bharat at Google News
सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें जबरन स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी जाए। योगी सचिवालय प्रशासन विभाग के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भ्रष्ट बाबुओं की सूची तैयार की जाए और सुझाव दिया कि उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए बाध्य किया जाए।

मुख्यमंत्री ने ई-कार्यालय प्रणाली के कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रोन्नति, पदों को भरे जाने और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति जैसे मुद्दों पर उचित कार्यवाही की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए। उनकी प्रोन्नति रोक दी जाए और उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दे दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय में जल्द ही बायोमीट्रिक सिस्टम शुरू किया जाएगा।

योगी की चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में 12 वरिष्ठ आयकर अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया। इनमें एक संयुक्त आयुक्त रैंक का अधिकारी है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में