बिहार के गरीबनाथ मंदिर में मची भगदड़, 15 घायल, 2 लाख श्रद्धालु आए थे दर्शन करने
बिहार के गरीबनाथ मंदिर में मची भगदड़, 15 घायल, 2 लाख श्रद्धालु आए थे दर्शन करने
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसिद्ध गरीबनाथ मंदिर में सोमवार सुबह भगदड़ मच गई। इस घटना में 15 श्रद्धालुओं के घायल होने के समाचार हैं। जानकारी के अनुसार, श्रावण का सोमवार होने के कारण यहां काफी संख्या में श्रद्धालु आ गए। श्रद्धालु भगवान शिव को जल चढ़ा रहे थे, उसी दौरान यह भगदड़ मच गई। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण कर लिया है। इसके बाद संबंधित स्थान की तस्वीरें सोशल मीडिया में आ गईं, जिनमें देखा गया कि भगदड़ के कारण कई श्रद्धालु जमीन पर गिर गए थे। चूंकि सोमवार सुबह शिवजी का जलाभिषेक होता है और सभी को अपने रोजमर्रा के काम की भी जल्दी होती है। उस समय काफी भीड़ हो गई और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।कुछ श्रद्धालु दूसरों के पैरों से कुचले गए और उनके हाथों से पूजा के लिए लाई गई सामग्री गिर गई। उसके बाद उन्हें अस्पताल भेज दिया गया। प्रशासन अब सतर्कता से भीड़ को नियंत्रित करने में जुटा है, ताकि किसी अप्रिय स्थिति का सामना न करना पड़े।
कुछ रिपोर्टों में घायलों की संख्या 25 बताई जा रही है। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सोमवार को यहां करीब 2 लाख लोग शिवजी का पूजन करने आ गए थे। सूर्योदय से पूर्व ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई थी। भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं में महिलाएं और बच्चे भी हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
ये भी पढ़िए:
कीजिए उस दिव्य पर्वत के दर्शन, जहां सूर्य की किरणें पड़ने से बनता है ‘ऊं’
बिस्तर से उतरने के लिए बच्चे की तरकीब देख खुश हुए महिंद्रा, दिया नौकरी का प्रस्ताव
बंदर भगाने के लिए आ गया है मंकीमैन, कारनामे जानकर हैरान रह जाएंगे!
About The Author
Related Posts
Latest News
