नई दिल्ली/वार्ताउच्चतम न्यायालय पॉलीविनाइल क्लोराइड पाइप पर चेतावनी मामले में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के दो मई के आदेश के खिलाफ एक याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। भारतीय जनता पार्टी नेता एवं पेशे से वकील अश्विनी उपाध्याय ने एनजीटी के दो मई के उस फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है पहले तो एनजीटी ने पीवीसी पाइप की आंतरिक दीवारों में शीशे (लेड) के कारण पानी के प्रदूषण के खतरों का आम जनजीवन पर प़डने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जनता को खुलासा करने को कहा था, लेकिन बाद में उसने इस आदेश को गत दो मई को वापस ले लिया।