सर्वे का दावा: स्वीकार्यता के मामले में मोदी दुनिया के सबसे बड़े राजनेता

सर्वे का दावा: स्वीकार्यता के मामले में मोदी दुनिया के सबसे बड़े राजनेता

सर्वे का दावा: स्वीकार्यता के मामले में मोदी दुनिया के सबसे बड़े राजनेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। एक सर्वे के अध्ययन के अनुसार, स्वीकार्यता के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सभी नेताओं में शीर्ष पर हैं। उन्हें 55 प्रतिशत स्वीकृति के साथ यह स्थान दिया गया है।

Dakshin Bharat at Google News
यह अध्ययन डाटा फर्म मॉर्निंग कंसल्ट ने किया है जो विश्व के नेताओं की उनके कार्यकाल में स्वीकृति पर नजर रखती है और विभिन्न बिंदुओं के आधार पर अध्ययन, विश्लेषण कर बताती है कि किसी नेता की स्वीकार्यता कितनी है।

इस सर्वे में कहा गया है कि 75 प्रतिशत लोगों ने मोदी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। वहीं, 20 प्रतिशत लोगों ने इससे विपरीत राय जाहिर करते हुए उन्हें स्वीकार नहीं किया। एजेंसी ने प्राप्त आंकड़ों का आकलन किया तो पाया कि मोदी की कुल स्वीकृति रेटिंग 55 है। इस तरह प्रधानमंत्री मोदी स्वीकृति के मामले में दुनिया में सभी नेताओं से आगे हैं।

एजेंसी ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की स्वीकृति रेटिंग 24 प्रतिशत बताई। दूसरी ओर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अपने देशवासियों का भरोसा खोते नजर आ रहे हैं। दरअसल उनकी स्वीकृत रेटिंग नकारात्मक में चली गई है।

नए साल के पहले दिन इस सर्वे की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही। इस मौके पर मोदी के प्रशंसकों ने मजेदार मीम पोस्ट किए और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की चुटकी ली।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में