भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा अपने घर पर मृत मिले

भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा अपने घर पर मृत मिले

भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा अपने घर पर मृत मिले

फोटो स्रोत: रामस्वरूप शर्मा का फेसबुक पेज।

शिमला/नई दिल्ली/भाषा। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा के सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव बुधवार को उनके नई दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास पर छत के पंखे से लटका मिला। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि शर्मा का शव उनके घर पर, छत के पंखे से लटका मिला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Dakshin Bharat at Google News
शर्मा (62) को कई बीमारियां थीं। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। मौके से कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।

लोकसभा में बुधवार को रामस्वरूप शर्मा को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की बैठक दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। मौजूदा लोकसभा में वह विदेश मामले संबंधी स्थायी समिति के सदस्य थे। शर्मा के सम्मान में सदस्यों ने कुछ पल का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद बैठक को दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

शर्मा का जन्म 10 जून 1958 में मंडी जिले के जल्पेहर गांव में हुआ था। शर्मा 2014 और 2019 में मंडी संसदीय क्षेत्र से क्रमशः 16वीं और 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब पौने आठ बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में उनके एक सहयोगी ने फोन किया था। कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी सांसद के बाहर ना आने पर उसने पुलिस को फोन किया था।

इसके बाद, पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और बलपूर्वक दरवाजा खोला गया, तो शर्मा का शव छत के पंखे से लटका मिला।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download