कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन

राजीव त्यागी

गाजियाबाद/दक्षिण भारत। कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को निधन हो गया। उनकी सेहत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद के एक अस्पताल ले जाया गया। बताया गया है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

Dakshin Bharat at Google News
राजीव त्यागी अक्सर टीवी डिबेट में दिखाई देते थे। बुधवार को भी उन्हें एक टीवी डिबेट में शामिल होना था। उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में कहा था कि वे शाम 5:00 बजे एक निजी टीवी चैनल की चर्चा में शामिल होंगे।

उनके निधन का समाचार सोशल मीडिया पर आने के बाद लोग उन्हें श्रद्धां​जलि दे रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बताया गया कि राजीव त्यागी की सेहत दिनभर ठीक थी। वे शाम को अचानक बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download