उमा भारती के गले लगकर रोईं साध्वी प्रज्ञा

उमा भारती के गले लगकर रोईं साध्वी प्रज्ञा

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर उमा भारती से मिलकर भावुक हो गईं।

भोपाल/भाषा। भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर उस वक्त बेहद भावुक हो गयीं जब वह यहां केन्द्रीय उमा भारती के निवास पर उनसे मिलने गयी थीं। इस दौरान वह उमा भारती के गले लगकर रोने लगीं। साध्वी प्रज्ञा, उमा भारती से मिलने उनके श्यामला हिल्स स्थिति सरकारी बंगले पर सोमवार को सुबह पहुंचीं। यहां गाड़ी से उतरते ही वह उमा भारती से लिपट गईं और उनकी आंखों से अश्रुधारा बहने लगी।

दो भगवाधारी साध्वियों के इस भावुक मिलन को वहां मौजूद कई लोगों ने देखा। उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा को काफी देर तक गले लगाये रखा और उनके गाल और सिर का चुंबन ले कर उनकी हौसला अफजाई की। इसके बाद उमा भारती ने प्रज्ञा को हलवा भी खिलाया।

इस मौके पर उमा भारती ने मीडिया से कहा, जिस दिन दीदी मां (प्रज्ञा) की उम्मीदवारी की घोषणा हुई उसी दिन यह तय हो गया कि भोपाल में भाजपा प्रचंड मतों से चुनाव जीत रही है। पार्टी जैसा कहेगी वैसा करूंगी। मुझे तो लग रहा है, वह तो पहले दिन से चुनाव जीत गयी हैं चुनाव। हम लोग तो अपनी खुशी के लिए अपने आप को सार्थक समझने के लिए उनके लिए वोट मांग रहे हैं। वह तो चुनाव जीत चुकी हैं।

भाजपा ने भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा भारती को कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के सामने अपने प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा है। भोपाल भाजपा का गढ़ रहा है और यहां तीन दशक से भाजपा का लगातार कब्जा है। इस दफा कांग्रेस ने भाजपा को चुनौती देने के लिए यहां से वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को चुनावी रण में खड़ा किया है।

देश-दुनिया की हर ख़बर से जुड़ी जानकारी पाएं FaceBook पर, अभी LIKE करें हमारा पेज.

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
अस्पताल दिवस समारोह भी मनाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'
कांग्रेस ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि- 'देश सदैव उनका ऋणी रहेगा'