वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी 'चुनावी बिल': राहुल गांधी
आज वाणिज्यिक गैस सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया
By News Desk
On
Photo: rahulgandhi FB Page
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस ने शुक्रवार को वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि यह एक 'चुनावी बिल' है और अगला 'हमला' पेट्रोल और डीज़ल पर होगा।
राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने चेतावनी दी थी कि चुनावों के बाद महंगाई की मार पड़ेगी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर कहा, 'कह दिया था- चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी।'इसके बाद कहा, 'आज वाणिज्यिक गैस सिलेंडर 993 रुपए महंगा (हो गया है)। एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी। यह चुनावी बिल है।'
उन्होंने कहा, 'फरवरी से अब तक: 1,380 रुपए की बढ़ोतरी (हुई है)- सिर्फ़ 3 महीनों में 81 प्रतिशत का इज़ाफ़ा (हुआ है)।'
राहुल गांधी ने कहा, 'चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई - हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा है। और इसका असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा। पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीज़ल पर।'
Tags: rahul gandhi gas cylinder price inflation impact india economy modi government india politics small business india political news india india news update opposition attack inflation india economic policy india public reaction india petrol diesel prices congress reaction commercial lpg economic issues india lpg price hike fuel price rise fuel inflation election bill cost of living price hike news business impact india restaurant costs dhaba owners daily expenses india kitchen expenses price rise 2026 market trends india
About The Author
Related Posts
Latest News
01 May 2026 15:40:56
Photo: rahulgandhi FB Page


