बंगाल की जनता टोलबाजी और तृणकां सरकार की गुंडागर्दी से त्रस्त है: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री ने कोलकाता में जनसभा को संबोधित किया

बंगाल की जनता टोलबाजी और तृणकां सरकार की गुंडागर्दी से त्रस्त है: अमित शाह

Photo: @BJP4India X account

कोलकाता/दक्षिण भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही करीब-करीब समग्र बंगाल का मेरा दौरा हो चुका है। बंगाल के कोने-कोने में एक ही आवाज है कि 'ममता बनर्जी की सरकार को बदल दो'।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा कि बंगाल की पूरी जनता टोलबाजी से त्रस्त है, तृणकां सरकार की गुंडागर्दी से त्रस्त है, महिलाओं की असुरक्षा से त्रस्त है। आए दिन बम धमाके और गोलीबारी से त्रस्त है, युवा बेरोजगारी से त्रस्त है और तृणकां के भ्रष्टाचार से त्रस्त है।

अमित शाह ने कहा ​कि बंगाल की जनता अब मांग कर रही है कि महान पश्चिम बंगाल में अब परिवर्तन होना चाहिए, मोदी के नेतृत्व में यहां भाजपा की सरकार बननी चाहिए।

अमित शाह ने कहा ​कि बंगाल में भ्रष्टाचार का शासन हो गया, टोलबाजी फैल गई, बंगाल की जनता का जीना हराम कर दिया है। घुसपैठ इतनी बढ़ा दी कि बंगाल का अस्तित्व ही खतरे में आ गया है। इन सबको रोकने का एक ही रास्ता है- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल में भाजपा की सरकार बनाना।

अमित शाह ने कहा ​कि इस बार कोई डरना मत, किसी गुंडे की औकात नहीं है जो बंगाल के मतदाताओं को वोट डालने से रोके। वोटिंग करना है और सिर्फ तृणकां को हराना नहीं है। मूल समेत उखाड़कर बंगाल की खाड़ी में फेंक देना है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download