जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर

तलाशी में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर

Photo: ADGPI

श्रीनगर/दक्षिण भारत। भारतीय सेना ने रविवार को कहा कि उसने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया।

Dakshin Bharat at Google News
श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कॉर्प्स ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, 'घुसपैठ के प्रयास के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दी गई विशेष खुफिया सूचना के आधार पर, 14-15 मार्च की मध्यरात्रि को उरी सेक्टर के बुच्छार क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।' 

इसमें कहा गया कि सैनिकों ने झाड़ियों में एक आतंकवादी की संदिग्ध हरकत देखी।

घात लगाकर की गई कार्रवाई को पुनः समायोजित किया गया और आतंकवादी को ललकारा गया, जिसके बाद उसने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया। 

सेना ने बताया कि तलाशी में युद्ध-संबंधी सामग्री, जिसमें एक एके राइफल, पिस्तौलें और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद शामिल है, को बरामद किया गया है।

ये पंक्तियां लिखे जाने तक अभियान जारी था।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download