सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं

किसी भी एलपीजी डीलर के यहां कभी भी आपूर्ति समाप्त नहीं हुई है

सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं

Photo: PixaBay

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की गई है और सिलेंडरों के लिए घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं है।

Dakshin Bharat at Google News
मीडिया को ब्रीफिंग देते हुए, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि घरेलू एलपीजी उत्पादन 5 मार्च से पहले ही 30 प्रतिशत बढ़ चुका है। उन्होंने कहा, 'घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं है और किसी भी एलपीजी डीलर के यहां कभी भी आपूर्ति समाप्त नहीं हुई है।'

उन्होंने कहा कि एलपीजी बुकिंग (ईरान के साथ इजराल व अमेरिका के) युद्ध से पहले के औसत 55.7 लाख के मुकाबले बढ़कर 75.7 लाख हो गई हैं, जो घबराकर बुकिंग को दर्शाती हैं।

पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पर असर इसलिए पड़ा है, क्योंकि ईरान और ओमान के बीच स्थित स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ दुनिया के सबसे महत्त्वपूर्ण समुद्री ऊर्जा मार्गों में से एक है, जिसके बंद होने या यातायात में बाधा के कारण तेल और गैस का निर्यात‑आयात प्रभावित होता है।

यह 50 मील लंबा जल मार्ग जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है, दुनिया का लगभग पांचवां हिस्सा तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस वहन करता है।

भारत अपने कच्चे तेल का लगभग 88 प्रतिशत, अपनी एलएनजी ज़रूरतों का 50 प्रतिशत और अपनी एलपीजी आवश्यकताओं का 60 प्रतिशत आयात करता है, जिसका अधिकांश हिस्सा इसी समुद्री मार्ग से होकर गुज़रता है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से ऊर्जा के प्रवाह को रोक दिया है। यह 28 फरवरी को तब शुरू हुआ जब अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर हमले किए और उसके बाद तेहरान ने जवाबी हमले किए।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News