बांग्लादेश में एक और हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की गई

इससे पहले, दीपूचंद्र दास की हुई थी मॉब लिंचिंग

बांग्लादेश में एक और हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की गई

Photo: Google Map

ढाका/नई दिल्ली/दक्षिण भारत। बांग्लादेश में एक और हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दीपूचंद्र दास की हत्या किए जाने के कुछ दिनों बाद यह घटना हुई है।

Dakshin Bharat at Google News
द डेली स्टार अखबार ने गुरुवार को पुलिस के हवाले से बताया कि यह घटना बुधवार को राजबाड़ी शहर के पांग्शा उपज़िला में हुई। मृतक की पहचान अमृत मंडल के रूप में हुई है। 

प्रमुख सलाहकार मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने इस हत्या की कड़ी निंदा की और कहा कि यह कोई सांप्रदायिक हमला नहीं था। 

रिपोर्टों में कहा गया है कि घटना वाले दिन, जब मंडल अपने ग्रुप के सदस्यों के साथ एक निवासी के घर से पैसे वसूलने की कोशिश कर रहा था, तो स्थानीय लोगों ने उसे पीट दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंडल को गंभीर हालत में बचाया।

रिपोर्ट के अनुसार, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (पांगशा सर्किल) देब्रता सरकार ने बताया कि उसे एक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुबह करीब 2 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।

सरकार ने बताया कि मंडल के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजबाड़ी सदर अस्पताल के मुर्दाघर भेजा गया है। घटना के बाद उसके ज़्यादातर साथी भाग गए, लेकिन पुलिस ने एक आदमी को गिरफ्तार किया और उसके पास से हथियार बरामद किए।

पुलिस के मुताबिक, मंडल के खिलाफ कम से कम दो मामले दर्ज थे, जिनमें एक मर्डर का मामला भी शामिल था।

हत्या की निंदा करते हुए, अंतरिम सरकार ने एक बयान में कहा कि वह किसी भी तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों, सामूहिक पिटाई या हिंसा का समर्थन नहीं करती है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download