'दो महान लोकतंत्र', 'आतंकवाद' - ट्रंप की शुभ कामनाओं पर मोदी ने दिया यह जवाब

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीया जलाया

'दो महान लोकतंत्र', 'आतंकवाद' - ट्रंप की शुभ कामनाओं पर मोदी ने दिया यह जवाब

Photo: @narendramodi X acount

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दीपावली की शुभ कामनाओं के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने दोनों देशों को महान लोकतंत्र भी बताया है।

Dakshin Bharat at Google News
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फोन कॉल और दीपावली की हार्दिक शुभ कामनाओं के लिए धन्यवाद।' 

उन्होंने कहा, 'प्रकाश के इस पर्व पर, हमारी कामना है कि हमारे दो महान लोकतंत्र विश्व को आशा की किरण दिखाते रहें तथा सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहें।'

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में पीतल का एक पारंपरिक दीया जलाया और कहा कि यह 'अंधकार पर प्रकाश की, अज्ञान पर ज्ञान की और बुराई पर अच्छाई की जीत' का प्रतीक है।

व्हाइट हाउस के दीपावली कार्यक्रम में एफबीआई निदेशक काश पटेल, राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गब्बार्ड, व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव कुश देसाई, अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और नई दिल्ली में वॉशिंगटन के दूत सर्जियो गोर सहित प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

समारोह से कुछ समय पहले, ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी को 'महान व्यक्ति' और 'महान मित्र' बताया।

उन्होंने कहा, 'मैं भारत के लोगों को भी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैंने आज ही आपके प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) से बात की है। हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही। हमने व्यापार के बारे में बात की। हमने कई मुद्दों पर बात की, लेकिन मुख्य रूप से व्यापार जगत के बारे में। उनकी इसमें बहुत रुचि है।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download