जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकवादी ढेर

ऑपरेशन प्रगति पर है

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकवादी ढेर

Photo: Google Map

श्रीनगर/दक्षिण भारत। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया। इस दौरान दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए।

Dakshin Bharat at Google News
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार देर रात कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी। दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक गोलीबारी हुई।

संभावित घुसपैठ के प्रयास के संबंध में जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा विशिष्ट खुफिया जानकारी और सूत्रों एवं एजेंसियों द्वारा पुष्टि के आधार पर, 13 अक्टूबर को कुपवाड़ा के माछेल सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था।

श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दी, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी। सैनिकों ने प्रभावी गोलीबारी से जवाब दिया और दो आतंकवादियों को मार गिराया। भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद किए गए हैं।'

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन प्रगति पर है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download