दक्षिण रेलवे मुख्यालय में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई

पत्राचार में हिंदी को अपनाने पर जोर दिया

दक्षिण रेलवे मुख्यालय में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई

नई पद्धतियों को लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया

चेन्नई/दक्षिण भारत। दक्षिण रेलवे की क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 178वीं बैठक शुक्रवार को यहां मुख्यालय में अपर महाप्रबंधक (प्रभारी) पी सुरेश की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रधान वित्त सलाहकार एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी मालबिका जी. मोहन, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक जे विनयन, प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर विजय सिंह मीना, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. कल्याणी साई दंडपाणि और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Dakshin Bharat at Google News
मालबिका जी. मोहन ने नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, सेलम के अध्यक्ष मंडल रेल प्रबंधक को गृह मंत्रालय से शील्ड प्राप्त करने पर बधाई दी। उन्होंने हिंदी में काम करने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने पर जोर दिया।  

पी सुरेश ने दैनिक कार्यालयी पत्राचार में हिंदी को अपनाने पर जोर दिया और सभी विभागों को राजभाषा के प्रयोग को सुदृढ़ बनाने के वास्ते नई पद्धतियों को लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के उपलक्ष्य में एक प्रस्तुति दी गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। राजभाषा विभाग के उप महाप्रबंधक (राजभाषा) सुरेश चंद्र ने 2025—26 के वार्षिक कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और पिछले तीन महीनों में की गईं विशेष पहलों का विवरण पेश किया। वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी बिनीता सोय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 3,370 से ज्यादा ईरानी नागरिक मारे गए अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 3,370 से ज्यादा ईरानी नागरिक मारे गए
खामेनेई के एक्स अकाउंट @Khamenei_fa पर पोस्ट किया गया एक सांकेतिक चित्र
तृणकां ने बंगाल की माटी बांग्लादेशी घुसपैठियों को दे दी: नितिन नवीन
अभी अमेरिका से बातचीत के अगले दौर में शामिल होने की कोई योजना नहीं है: ईरान
ईरान द्वारा मार गिराए जाने के बाद एफ-35 लड़ाकू विमान से जुड़ा मिथक टूटा?
मिसाइल और ड्रोन के ज़ख़ीरे को तेजी से भर रहा ईरान!
जब तक अमेरिका की नौसैनिक नाकाबंदी रहेगी, तब तक कोई बातचीत नहीं होगी: ईरान
साध्वी सैल को पहनाया गया 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026' का ताज