झालावाड़: स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
सुबह की प्रार्थना के समय हुई दुर्घटना
By News Desk
On
Photo: Bhajan Lal Sharma X account
झालावाड़/दक्षिण भारत। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को झालावाड़ जिले में स्कूल की छत गिरने की घटना में हुई मौत पर शोक व्यक्त किया। इस घटना में चार विद्यार्थियों ने दम तोड़ दिया है।
मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा, 'झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।'उन्होंने कहा, 'घायल बच्चों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।'
मुख्यमंत्री ने कहा, 'ईश्वर दिवंगत दिव्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।'
यह घटना सुबह उस समय हुई जब बच्चे सुबह की प्रार्थना के लिए एकत्र हो रहे थे। इसमें 17 अन्य लोग घायल हो गए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया।
About The Author
Related Posts
Latest News
01 May 2026 15:40:56
Photo: rahulgandhi FB Page


