वायुसेना के चिकित्सा प्रशिक्षण केंद्र में चिकित्सा सहायकों की पासिंग आउट परेड हुई

100 से ज्यादा चिकित्सा सहायकों ने प्रशिक्षण का ट्रेड फेज पूरा कर लिया

वायुसेना के चिकित्सा प्रशिक्षण केंद्र में चिकित्सा सहायकों की पासिंग आउट परेड हुई

अब उन्हें वायुसेना यूनिट्स में तैनात किया जाएगा

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। मेडिकल सहायक प्रशिक्षुओं के लिए ट्रेड फेज (प्रोफेशनल) प्रशिक्षण के समापन पर शुक्रवार को वायुसेना के चिकित्सा प्रशिक्षण केंद्र (एमटीसी) में पासिंग-आउट-परेड का आयोजन किया गया।

Dakshin Bharat at Google News
इस मौके पर 100 से ज्यादा चिकित्सा सहायकों ने प्रशिक्षण का अपना ट्रेड फेज सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। अब उन्हें पूरे भारत में विभिन्न वायुसेना यूनिट्स में तैनात किया जाएगा।

परेड का निरीक्षण एयर वाइस मार्शल कौशिक चटर्जी ने किया। वायुसेना और थल सेना यूनिट्स के गणमान्य लोगों ने भी इसका अवलोकन किया।

समीक्षा अधिकारी ने सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को बधाई दी और विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को ट्रॉफियां दीं। लीडिंग एयर क्राफ्ट्समैन सुदीप्त धरावास को ‘बेस्ट इन कोर्स’, सुनयन पात्रास को ‘बेस्ट इन ट्रेड’ तथा साहिल कुमार साहू को ‘बेस्ट इन ग्राउंड सर्विस ट्रेनिंग’ चुना गया।

उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने के वास्ते प्रेरित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। एयर मार्शल ने प्रशिक्षण के प्रोफेशनल फेज को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए एमटीसी टीम के प्रयासों की सराहना की।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात