एयरो शो 2025 के मद्देनज़र बेंगलूरु हवाईअड्डे ने हवाई क्षेत्र बंद करने के समय में संशोधन किया
एयरो इंडिया शो 2025 की सुविधा के लिए बड़ा फैसला
By News Desk
On
Photo: PixaBay
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (केआईए) ने एयरो इंडिया शो 2025 की सुविधा के लिए 5 से 14 फरवरी तक संशोधित हवाई क्षेत्र बंद करने के समय पर रविवार को सलाह जारी की है।
केआईए द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 5, 6 और 8 फरवरी को हवाई क्षेत्र बंद करने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक है। 7 और 9 फरवरी को यह सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगा। 7 फरवरी को यह दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक भी बंद रहेगा।यह 10 फरवरी को सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक तथा दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक बंद रहेगा। यह 11 और 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक बंद रहेगा।
यह 13 और 14 फरवरी को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा।
केआईए ने यात्रियों को संशोधित या अद्यतन उड़ान कार्यक्रम के विवरण के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करने की भी सलाह दी है।
एयरो इंडिया शो 5 से 14 फरवरी के बीच वायुसेना स्टेशन, येलहांका में आयोजित किया जाएगा।
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Mar 2026 11:54:00
Photo: @Khamenei_fa X account


