प्रह्लाद जोशी ने ‘मखाना महोत्सव’ में 'स्वस्थ भारत' के निर्माण का संदेश दिया

मखाना के उत्पादन में सुधार और मूल्य संवर्धन के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया

प्रह्लाद जोशी ने ‘मखाना महोत्सव’ में 'स्वस्थ भारत' के निर्माण का संदेश दिया

Photo: @JoshiPralhad X account

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को ‘मखाना महोत्सव’ को संबोधित किया। उन्होंने इसकी तस्वीरें अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा- 'मखाना की यात्रा का जश्न मनाएं: खेतों से प्लेट तक!'

Dakshin Bharat at Google News
बता दें कि बिहार की महत्त्वपूर्ण फसल मखाना और अन्य खाद्य उत्पादों के बाजार का विस्तार करने के लिए बिहार सरकार द्वारा बेंगलूरु में ‘मखाना महोत्सव’ का आयोजन किया गया।

केंद्रीय मंत्री जोशी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे सुपरफूड मखाना 'स्वस्थ भारत' के दृष्टिकोण को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने मखाना के उत्पादन में सुधार और मूल्य संवर्धन के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

कार्यक्रम में बिहार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय, वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य जन और आम लोग मौजूद थे।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

'दपरे' के बेंगलूरु मंडल ने हाफ मैराथन में बनाया कीर्तिमान 'दपरे' के बेंगलूरु मंडल ने हाफ मैराथन में बनाया कीर्तिमान
इसमें तीन कैटेगरी- 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी थीं
स्वदेश को मां कहने में संकोच क्यों?
जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द