लेबनान: इज़राइली कार्रवाई में 55 लोगों की मौत, 156 लोग घायल हुए

इजराइली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,928 हो गई है

लेबनान: इज़राइली कार्रवाई में 55 लोगों की मौत, 156 लोग घायल हुए

Photo: IsraelinIndia FB Page

बेरूत/दक्षिण भारत। लेबनान ने कहा है कि पिछले साल अक्टूबर से अब तक इजराइली हमले से 1,928 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 55 लोग मारे गए हैं तथा 156 लोग घायल हुए हैं।

Dakshin Bharat at Google News
उसने कहा कि 8 अक्टूबर, 2023 से देश के खिलाफ इजराइली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,928 हो गई है और 9,290 लोग घायल हुए हैं।

उसकी आपदा जोखिम प्रबंधन इकाई ने बताया कि पिछले दो दिनों में 134 इज़राइली हवाई हमले और गोलाबारी हमले दर्ज किए गए, जिनमें मुख्य रूप से दक्षिणी लेबनान और बेरूत के दक्षिणी उपनगरों को निशाना बनाया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 55 लोग मारे गए और 156 घायल हुए, जिससे 8 अक्टूबर, 2023 से अब तक मृतकों की संख्या 1,928 और घायलों की संख्या 9,290 हो गई।

इसमें बताया गया कि विस्थापितों की संख्या बढ़कर 1.2 मिलियन हो गई है, जिनमें से 160,200 लोग आश्रय स्थलों में पंजीकृत हैं।

इज़राइल ने 23 सितंबर से लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइली हमलों में हसन नसरुल्लाह की मौत हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने चेतावनी दी है कि लेबनान में इजराइली हमले गाजा संघर्ष को एक व्यापक क्षेत्रीय युद्ध में बदल सकते हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
सरकार और एलपीजी वितरक आपूर्ति को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान