कांग्रेस के कर्नाटक की सत्ता में आने के बाद अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं रहा: भाजपा

मुख्य विपक्षी दल ने यह भी दावा किया कि कर्नाटक में ड्रग माफिया बढ़ रहे हैं

कांग्रेस के कर्नाटक की सत्ता में आने के बाद अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं रहा: भाजपा

Photo: BJP FB Page

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक में कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी खराब होने तथा हत्या, जबरन वसूली और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ने का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा ने शनिवार को दावा किया कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद स्थिति ऐसी हो गई है कि अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है।

Dakshin Bharat at Google News
मुख्य विपक्षी दल ने यह भी दावा किया कि कर्नाटक में ड्रग माफिया बढ़ रहे हैं और जिहादी मानसिकता फैल रही है। साथ ही, कांग्रेस सरकार ने राज्य पर शासन करने का नैतिक अधिकार भी खो दिया है।

कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार पर यह हमला ऐसे समय में किया गया है जब उडुपी जिले के करकला में एक 24 वर्षीया युवती को कथित तौर पर अगवा कर लिया गया, उसे नशीला पदार्थ दिया गया और एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 23 अगस्त की रात को करकला शहर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि मामले के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भाजपा के प्रदेश महासचिव और करकला से विधायक सुनील कुमार ने कहा, 'राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी खराब हो गई है। इस (कांग्रेस) सरकार के सत्ता में आने के बाद से ऐसी स्थिति है कि पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है। हत्या, जबरन वसूली और बलात्कार की घटनाएं रोजाना बढ़ रही हैं।'

यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब ड्रग माफिया बढ़ रहे हैं, जिहादी मानसिकता फैल रही है, राजनीति छोड़कर सरकार को महिलाओं और लड़कियों को बचाने के लिए आगे आना चाहिए।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है