सत्ता पक्ष और विपक्ष 'मिलीभगत' से संविधान बचाने का कर रहे नाटक: मायावती

उन्होंने कहा कि संविधान की प्रति दिखाने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच होड़ मची हुई है

सत्ता पक्ष और विपक्ष 'मिलीभगत' से संविधान बचाने का कर रहे नाटक: मायावती

Photo: @bspindia X account

लखनऊ/दक्षिण भारत। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को केंद्र की राजग सरकार और विपक्षी सांसदों पर हमला बोला।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि संसद के अंदर और बाहर संविधान की प्रति दिखाने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच होड़ मची हुई है।

मायावती ने कहा कि ये सभी लोग एक ही सिक्के के दो पहलू लगते हैं और इनकी सोच भी लगभग एक जैसी लगती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों ने मिलकर अब इस संविधान को अनेक संशोधनों के माध्यम से काफी हद तक जातिवादी, साम्प्रदायिक और पूंजीवादी संविधान बना दिया है।

मायावती ने कहा कि मैं सत्ता पक्ष और विपक्ष की आंतरिक मिलीभगत की बात कर रही हूं, क्योंकि ये दोनों ही गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई को दूर करने में बुरी तरह विफल रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का ध्यान इनसे हटाने के लिए इन दोनों की आंतरिक मिलीभगत से जबरदस्ती संविधान बचाने का नाटक किया जा रहा है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!