रूस: 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, क्या कदम उठाएंगे पुतिन?

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी में 93 लोगों की मौत हो चुकी है!

रूस: 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, क्या कदम उठाएंगे पुतिन?

Photo: @kremlin YouTube Channel

मॉस्को/दक्षिण भारत। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) के प्रमुख अलेक्जेंडर बोर्टनिकोव ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सूचित किया है कि क्रोकस सिटी हॉल पर हमले के सिलसिले में 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। आरआईए-नोवोस्ती ने क्रेमलिन का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
रिपोर्ट के अनुसार, बोर्टनिकोव ने पुतिन को बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में मॉस्को के बाहर कॉन्सर्ट हॉल पर हमले में 'सीधे तौर पर शामिल सभी चार आतंकवादी' शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी में 93 लोगों की मौत हो चुकी है। 

रूस में सबसे घातक हमलों में से एक इस घटना में बंदूकधारियों ने 6,200 सीटों वाले क्रोकस सिटी हॉल में प्रदर्शन से ठीक पहले नागरिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी गई थी।

वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि लोग हॉल में अपनी सीटें छोड़कर बाहर निकलने के लिए दौड़ रहे हैं। इस दौरान बार-बार गोलीबारी के बीच चीख-पुकार का माहौल है। अन्य वीडियो में आतंकवादियों को लोगों के समूहों पर गोलियां चलाते हुए दिखाया गया है। कुछ पीड़ित खून से लथपथ पड़े थे।

इससे पहले, रूसी जांचकर्ताओं ने कहा कि मृतकों की संख्या 60 से ज्यादा हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि लगभग 145 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से लगभग 60 की हालत गंभीर है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download