चेन्नई के पास ईएमयू के 4 खाली डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सेवाएं प्रभावित

ईएमयू का इस्तेमाल स्थानीय यात्री सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है

चेन्नई के पास ईएमयू के 4 खाली डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सेवाएं प्रभावित

अवाडी रखरखाव कारखाने से निकली एक खाली ईएमयू बेपटरी हो गई

चेन्नई/भाषा। चेन्नई में उपनगर अवाडी के पास इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) ट्रेन के चार खाली डिब्बे मंगलवार तड़के पटरी से उतर गए। दक्षिण रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
अधिकारी के मुताबिक, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इससे इस व्यस्त मार्ग पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं और कई ट्रेन देरी से चल रही हैं।

उन्होंने कहा, अवाडी रखरखाव कारखाने से निकली एक खाली ईएमयू बेपटरी हो गई। चूंकि, यह ईएमयू कारखाने से आ रही थी, इसलिए घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

अधिकारी के अनुसार, रेलवे के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मार्ग पर रेल यातायात बहाल करने का काम जोरों पर है। घटना के कारण ट्रेन सेवाओं में देरी से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।

ईएमयू का इस्तेमाल स्थानीय यात्री सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए