स्वतंत्रता दिवस समारोह: रेल पहिया कारखाना महाप्रबंधक ने किया जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान
महाप्रबंधक अर्चना जोशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
By News Desk
On

स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। रेल पहिया कारखाना (आरडब्ल्यूएफ) में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। महाप्रबंधक अर्चना जोशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभा को संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जोशी ने जारी वित्तीय वर्ष के दौरान 23 जुलाई के आखिर तक आरडब्ल्यूएफ के उत्पादन और अन्य उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। आरडब्ल्यूएफ ने जुलाई 2023 तक 61,722 पहिए, 31753 एक्सल यूनिट और 20536 व्हीलसेट का निर्माण किया है। इसके द्वारा जुलाई 2023 के अंत तक 15.32 करोड़ रुपए का स्क्रैप बेचा गया है, जबकि आनुपातिक लक्ष्य 11.33 करोड़ रुपए है। उन्होंने बताया कि स्टाफ कॉलोनी में 300 लीटर का एसटीपी संयंत्र शुरू हो गया है।जोशी ने जिम्मेदार नागरिक बनने और ईमानदारी व परोपकार की भावना के साथ देश की सेवा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल, एनसीसी, भारत स्काउट्स और गाइड्स द्वारा मार्च पास्ट किया गया। उसके बाद केंद्रीय विद्यालय के कर्मचारियों और विद्यार्थियों का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। जोशी ने प्ले स्कूल 'चंदामामा' क्रेच में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
About The Author
Related Posts
Latest News

24 May 2025 16:58:25
Photo: @himantabiswa X account