राजग की यह सहयोगी पार्टी करेगी अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन!

प्रधानमंत्री अविश्वास प्रस्ताव पर आज संसद में जवाब देंगे

राजग की यह सहयोगी पार्टी करेगी अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन!

सांसद ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर पार्टी के अध्यक्ष एवं मणिपुर के मुख्यमंत्री जोरामथांगा तथा अन्य नेताओं से चर्चा की

आइजोल/भाषा। मिजोरम में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा संसद में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी।

Dakshin Bharat at Google News
लोकसभा सांसद सी लालरोसांगा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह मणिपुर सरकार तथा पड़ोसी राज्य में जातीय हिंसा से निपटने में केंद्र की ‘नाकामी’ को लेकर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में मतदान करेंगे।

एमएनएफ, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है।

लालरोसांगा ने कहा, ‘मैं विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करूंगा। इसलिए नहीं कि मैं कांग्रेस का समर्थन करता हूं या भाजपा के खिलाफ जाना चाहता हूं, बल्कि स्थिति को संभालने में सरकारों खासतौर से मणिपुर सरकार की पूर्ण नाकामी पर विरोध दर्शाने के लिए इस प्रस्ताव का समर्थन करूंगा।’

सांसद ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर पार्टी के अध्यक्ष एवं मणिपुर के मुख्यमंत्री जोरामथांगा तथा अन्य नेताओं से चर्चा की और उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने पर सहमति जताई है।

लालरोसांगा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अविश्वास प्रस्ताव पर आज संसद में जवाब देंगे जिसके बाद इस पर मतदान हो सकता है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए