कर्नाटक: कोडेरी तट पर नाव पलटी, 9 मछुआरों को बचाया गया
नाव पर सवार सभी नौ मछुवारों को अन्य नावों पर मौजूद मछुआरों ने बचा लिया
By News Desk
On
जाल में फंसे एक मछुआरे को कड़ी मशक्कत के बाद बचाया गया
मंगलूरु/भाषा। कर्नाटक के उडुपी जिले में शुक्रवार को कोडेरी तट से पांच समुद्री मील दूर मछुआरों से भरी एक नाव समुद्र में उठी ऊंची लहरों के कारण पलट गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि नाव पर सवार सभी नौ मछुवारों को अन्य नावों पर मौजूद मछुआरों ने बचा लिया। वहीं, जाल में फंसे एक मछुआरे को कड़ी मशक्कत के बाद बचाया गया।सूत्रों के मुताबिक, पलटी हुई नाव को देख पास में मछली पकड़ रहे अन्य नौकाओं पर सवार मछुआरों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। वे उक्त नौका पर सवार नौ मछुआरों को बचाने के साथ ही नाव को रस्सियों से खींचकर मारावंथे बंदरगाह पर लाने में सफल रहे।
इससे पहले, 31 जुलाई को इसी क्षेत्र में मडिकल इलाके के करकिकली में एक नाव के पलट जाने से उस पर सवार दो मछुआरों की मौत हो गई थी।
About The Author
Related Posts
Latest News
16 Dec 2025 16:54:13
Photo: @BJP4India X account


