कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार: 24 मंत्रियों को किया गया शामिल

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने इन 24 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार: 24 मंत्रियों को किया गया शामिल

मुख्यमंत्री सिद्दरामैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित 10 मंत्रियों को 20 मई को शपथ दिलाई गई थी

बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने शनिवार को 24 मंत्रियों को शामिल करके अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया।

इसी के साथ राज्य में पार्टी के सत्ता में आने के एक सप्ताह बाद मंत्रिमंडल के सभी 34 मंत्री पदों को भर दिया गया।

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने इन 24 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इन मंत्रियों में 23 विधायकों के अलावा एनएस बोसराजू शामिल हैं, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर कांग्रेस आलाकमान ने सभी को हैरान कर दिया है। बोसराजू न तो विधान परिषद और न ही विधानसभा के सदस्य हैं।

कांग्रेस के एक नेता ने कहा, ‘विधानसभा एवं विधान परिषद के पूर्व सदस्य बोसराजू अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव हैं। रायचूर के रहने वाले बोसराजू एक प्रतिबद्ध कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। उनके नाम को कांग्रेस आलाकमान ने कल मंजूरी दी थी।’

कर्नाटक सरकार में 34 मंत्री हो सकते हैं। मुख्यमंत्री सिद्दरामैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित 10 मंत्रियों को 20 मई को शपथ दिलाई गई थी।

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

वंदे भारत ट्रेनों के संचालन और प्रबंधन में कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर दिया जा रहा खास ध्यान वंदे भारत ट्रेनों के संचालन और प्रबंधन में कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर दिया जा रहा खास ध्यान
दक्षिण रेलवे इस प्रतिष्ठित एक्सप्रेस के सुरक्षित संचालन और रखरखाव के लिए जिम्मेदार लोको पायलटों को उचित प्रशिक्षण दे रहा...
वंदे भारत एक्सप्रेस: देश की शान, रेलवे कर्मियों और उनके परिवारों का गौरव
उप्र पुलिस की सख्त कार्रवाई, महिला कांस्टेबल पर हमले का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर
सोशल मीडिया और अनुशासन
कर्नाटक सरकार ने उच्च न्यायालय के लिए 10 मंजिला इमारत का प्रस्ताव रखा
सिद्दरामैया, डीके शिवकुमार ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत से मुलाकात की
भारत का सख्त रुख: कनाडाई लोगों के लिए वीज़ा सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कीं