दिल्ली की जनता ने 'आप' पर विश्वास किया था, मुफ्त के नाम पर उसे धोखा मिला: भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

दिल्ली की जनता ने 'आप' पर विश्वास किया था, मुफ्त के नाम पर उसे धोखा मिला: भाजपा

त्रिवेदी ने कहा कि मुफ्त की चीजें दिखाकर खुद केजरीवाल ने क्या हासिल किया है ...

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला बोला। 

Dakshin Bharat at Google News
इस दौरान उन्होंने कहा कि केजरीवाल के आलीशान महल से उनके बारे में कई सच्चाइयां खुलती हैं। केजरीवाल के महल में जिस तरह वैभव का विस्तार है, वह सद्दाम हुसैन और किम जोंग उन के महलों जैसा लगता है!

त्रिवेदी ने कहा कि केजरीवाल के आलीशान महल में सेंसर वाले दरवाजे हैं। केजरीवाल 'रिमोट' से सबकुछ नियंत्रित करते हैं। यहां तक कि उनकी पार्टी भी। ये पंजाब सरकार को भी 'रिमोट' से नियंत्रित करते हैं। 

त्रिवेदी ने कहा कि शायद ऐसे ही लोगों (केजरीवाल) के लिए लिखा गया है- विद्युत की इस चकाचौंध में देख दीप की लौ रोती है, अरे हृदय को थाम महल के लिए झोपड़ी बलि होती है। 

त्रिवेदी ने कहा कि मुफ्त की चीजें दिखाकर खुद (केजरीवाल) ने क्या हासिल किया है ... यहां पर विषय सिर्फ आरोप लगाने का नहीं है, विषय सिर्फ असली चेहरा दिखाने का नहीं है, विषय सिर्फ कटाक्ष का नहीं है। विषय उस दर्द का है, उस धोखे का है, जो दिल्ली की जनता ने अनुभव किया है, क्योंकि दिल्ली की जनता ने विश्वास किया था और मुफ्त के नाम पर उन्होंने (केजरीवाल) सिर्फ दिल्ली की जनता को धोखा दिया है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'