मानहानि के मामले में सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हुए राहुल

राहुल गांधी संसद भवन में हुई कांग्रेस सांसदों की बैठक में शामिल हुए

मानहानि के मामले में सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हुए राहुल

‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर राहुल को आपराधिक मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाई गई है

नई दिल्ली/भाषा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘मोदी उपनाम’ वाली एक टिप्पणी से जुड़े मानहानि के मामले में सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को संसद पहुंचे और लोकसभा की कार्यवाही में भी शामिल हुए।

Dakshin Bharat at Google News
राहुल गांधी संसद भवन में हुई कांग्रेस सांसदों की बैठक में शामिल हुए, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी उपस्थित थे।

वे लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होने के समय सदन में मौजूद थे। पार्टी के सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से यह आग्रह किया कि राहुल गांधी को सत्तापक्ष की तरफ से लगाए गए आरोपों पर जवाब देने का मौका दिया जाए। इसकी अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस के सदस्यों ने हंगामा किया, जिससे सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

उल्लेखनीय है कि सूरत की एक अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें बृहस्पतिवार को दो साल कारावास की सजा सुनाई।

अदालत ने, हालांकि गांधी को जमानत भी दे दी तथा उनकी सजा के अमल पर 30 दिन तक के लिए रोक लगा दी, ताकि कांग्रेस नेता फैसले को चुनौती दे सकें।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अमेज़न और आईआईटी रूड़की ने की साझेदारी, कृषि अवशेषों से विकसित होंगे पैकेजिंग समाधान अमेज़न और आईआईटी रूड़की ने की साझेदारी, कृषि अवशेषों से विकसित होंगे पैकेजिंग समाधान
फोटो: अमेज़न और आईआईटी रूड़की के फेसबुक पेजों से।
एसआईआर मामला: ममता बनर्जी ने लोकतंत्र बचाने के लिए उच्चतम न्यायालय से अपील की
जम्मू-कश्मीर: जैश के टॉप कमांडर समेत 2 पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर
ममता सरकार बदले की राजनीति के कारण प. बंगाल में केंद्र की योजनाएं लागू नहीं कर रही: भाजपा सांसद
भारत अब रूसी तेल नहीं खरीदेगा, अमेरिका में 500 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा: व्हाइट हाउस
जयशंकर और रुबियो ने व्यापार समझौते का स्वागत किया
प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति कब?