राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान भ्रमण करते हुए भ्रम के शिकार हो गए: भाजपा

डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया

राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान भ्रमण करते हुए भ्रम के शिकार हो गए: भाजपा

त्रिवेदी ने कहा कि राहुलजी, भारत में घूमने से नहीं, भारत को समझने से भारतीयता को समझा जा सकता है

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान भ्रमण करते-करते भ्रम के शिकार हो गए हैं। वे लगातार भ्रम में पड़ रहे हैं, लेकिन उन्होंने भारत का भ्रम दूर कर दिया है। चीन पर दिया गया उनका बयान ऐसा इंगित कर रहा है कि भारत चीन के आगे नतमस्तक हो जाए।

Dakshin Bharat at Google News
त्रिवेदी ने कहा कि राहुलजी, भारत में घूमने से नहीं, भारत को समझने से भारतीयता को समझा जा सकता है। इनकी चार पीढ़ी से 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' ही चल रही है। पहले सेना और अब भारतीयों के सम्मान को गिराने का काम राहुल क्यों कर रहे हैं? राहुल चार-पांच देशों का नाम बता दें कि कौन आज चीन के साथ खड़े हैं, जबकि भारत के साथ दुनिया खड़ी है।

त्रिवेदी ने कहा कि राहुल ने देश के सामने अपनी मंशा को साफ कर दिया है कि भारत को ठीक उसी प्रकार चीन के सामने समर्पण कर देना चाहिए, जैसा उनकी सरकार के दौरान होता था।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अमेज़न और आईआईटी रूड़की ने की साझेदारी, कृषि अवशेषों से विकसित होंगे पैकेजिंग समाधान अमेज़न और आईआईटी रूड़की ने की साझेदारी, कृषि अवशेषों से विकसित होंगे पैकेजिंग समाधान
फोटो: अमेज़न और आईआईटी रूड़की के फेसबुक पेजों से।
एसआईआर मामला: ममता बनर्जी ने लोकतंत्र बचाने के लिए उच्चतम न्यायालय से अपील की
जम्मू-कश्मीर: जैश के टॉप कमांडर समेत 2 पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर
ममता सरकार बदले की राजनीति के कारण प. बंगाल में केंद्र की योजनाएं लागू नहीं कर रही: भाजपा सांसद
भारत अब रूसी तेल नहीं खरीदेगा, अमेरिका में 500 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा: व्हाइट हाउस
जयशंकर और रुबियो ने व्यापार समझौते का स्वागत किया
प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति कब?