कोरोना वायरस की चिंताओं के बावजूद टोक्यो ओलंपिक कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगे: रिजिजू

कोरोना वायरस की चिंताओं के बावजूद टोक्यो ओलंपिक कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगे: रिजिजू

टोक्यो ओलंपिक 2020

नई दिल्ली/भाषा। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस की चिंताओं के बावजूद उन्हें इस साल टोक्यो ओलंपिक के कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होने की उम्मीद है।

Dakshin Bharat at Google News
ओलंपिक खेलों का आयोजन इस साल जुलाई-अगस्त में किया जाएगा लेकिन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के वरिष्ठ सदस्य डिक पाउंड ने कहा कि अगर मई तक खतरनाक कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित नहीं किया गया तो इस महासमर को रद्द करना पड़ सकता है।

रिजिजू ने यहां भारतीय खिलाड़ियों को जापानी संस्कृति और शिष्टाचार के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित कार्यशाला के मौके पर पूछे गए सवाल पर कहा, ‘वायरस चीन में है, टोक्यो में नहीं।’

रिजिजू ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों की मांग है कि देश इस संकट से लड़ने में एकजुट हों। उन्होंने कहा, ‘हमें मिलकर हर परिस्थिति से लड़ना होगा। मुझे टोक्यो ओलंपिक के 24 जुलाई से शुरू होने और इनके अच्छी तरह आगे बढ़ने की उम्मीद है।’

रिजिजू ने कहा, ‘दुनिया एक समुदाय की तरह है, हमें एक दूसरे का समर्थन करना चाहिए।’ कोरोना वायरस से अब तक चीन में 2,700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

मीडिया खबरों के अनुसार जापान में 180 से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं जबकि इससे तीन की मौत हो चुकी है। टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने बार-बार कहा है कि अभी तक खेलों के आयोजन पर कोई खतरा नहीं है।

भारत की ओलंपिक तैयारियों के बारे में बात करते हुए रिजिजू ने कहा कि रियो 2016 ओलंपिक में की गईं रख-रखाव संबंधित (लॉजिस्टिकल) गलतियों को दोहराया नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, ‘2016 में कुछ प्रबंधन संबंधित मुद्दे हुए थे लेकिन हम सुनिश्चित करेंगे कि ऐसा दोबारा नहीं हो।’

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
सरकार और एलपीजी वितरक आपूर्ति को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान